news-details

वार्ड 92 में विकास कार्यों का निरीक्षण, पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने अधिकारियों संग सुनीं जनसमस्याएं

You can share this post!

 

कानपुर नगर के वार्ड 92 के पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ उस्मानपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के एई (सहायक अभियंता) एवं जेई (कनिष्ठ अभियंता) भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली, जल निकासी तथा साफ-सफाई से संबंधित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं तथा किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पार्षद ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और उन्होंने पार्षद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।