news-details

वृन्दावन में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग ढहने से 3 मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

You can share this post!

- घटना स्थल पर पहुंचे डीएम एसएसपी
-बिल्डर/ठेकेदार पर होगी सख्य कार्रवाई

 

डॉ. कमल कान्त उपमन्यु

मथुरा। वृन्दावन के रुक्मिणी विहार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक निर्माणाधीन मॉल की चौथी मंजिल पर लेंटर डालते समय शटरिंग अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गये। वहीं मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त कर घटना की जांच के निर्देश दिये है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत हरकत में आ गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल हुए तीन मजदूरों में से एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय से आगरा रेफर कर दिया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं चौथे की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि वृंदावन के निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में शुक्रवार सुबह चल रहा निर्माण कार्य अचानक चीख-पुकार में बदल गया। कुछ मिनट पहले तक जहां मजदूर निर्माण कार्य में जुटे थे, वहीं अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। देखते ही देखते भारी शटरिंग और मलबे के नीचे चार मजदूर दब गए। हादसा होते ही मौके पर अफर-तफरी मच गई। साथी मजदूर और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन भारी मलबे के कारण दबे लोगों को बाहर निकालना आसान नहीं था। शटरिंग के नीचे दबे मजदूरों तक पहुंचने के लिए मलबा हटाने और लोहे के भारी हिस्सों को अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने कड़ी मेहनत के बाद मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी आलम, रिफ्यूल और नेपाल निवासी शिवराम है। वहीं पश्चिम बंगाल के ही 45 वर्षीय दिलदार की हालत गंभीर है। उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम पूरी तरह रोक दिया गया। अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और लापरवाही का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सूचना पर डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। घटना की जांच के निर्देश दिये है। सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश डीएम और एसएसपी को दिये है। जैन ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह तक ढलाई का काम चल रहा था और इस दौरान 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि अचानक हुए हादसे में चार मजदूर चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मॉल का निर्माण कार्य 7 अगस्त से शुरू हुआ था और इस परियोजना के तहत दो बेसमेंट, एक लोअर फ्लोर और ग्राउंड प्लस सात मंजिल की इमारत का निर्माण प्रस्तावित है।वीकेजे प्रोजेक्ट कंपनी प्रतिनिधि चंद्र शेखर व प्रियंका ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक परिवारों को 20 लाख एवं घायल के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता कंपनी प्रदान करेगी। संवेदना की घड़ी में कंपनी पीड़ितों के साथ है।