
PARDARSHI VIKASH NEWS दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में रविवार को एक बार फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार इसका केंद्र अरागुआ तट के पास समुद्र में 30 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए थे, जिसके बाद शनिवार को भी 4.9 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। लगातार भूकंपों से वेनेजुएला में भारी तबाही हुई है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3300 से ज्यादा लोग घायल हैं। करीब 68,900 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण लोग खुद अपने परिजनों को खोजने में जुटे हैं। भूकंप से बड़ी संख्या में घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे हजारों लोग सड़कों और अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। भारत ने वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है और राहत सामग्री व मेडिकल टीम भेजी है। कई देशों की बचाव टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं।