news-details

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पीएम मोदी से की मुलाकात

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा सहयोग और तेल व्यापार को लेकर संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तेल आपूर्ति को लेकर नए समझौतों पर चर्चा हुई है।इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की थी और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया था। ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भारत की बढ़ती जरूरतों के बीच यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के महीनों में वेनेजुएला भारत के प्रमुख तेल आपूर्तिकर्ताओं में फिर से शामिल हो गया है और उसकी सप्लाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में है, ऐसे में वेनेजुएला की भूमिका और अहम हो सकती है।वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल भंडारों में से एक माना जाता है और वहां का भारी क्रूड ऑयल भारत की आधुनिक रिफाइनरियों में प्रोसेस किया जा सकता है। इसी कारण इसे भारतीय रिफाइनिंग सेक्टर के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक माना जाता है।भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने और निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।