news-details

वृक्ष प्रकृति के श्रृंगार, सुरक्षित जीवन को पौधरोपण जरूरी -स्टेशन अधीक्षक

You can share this post!

 

अमेठी डिपो परिसर और कार्यशाला में हुआ पौधरोपण

अमेठी। वृहद पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को बस स्टेशन और रोडवेज वर्कशॉप परिसर में पौधरोपण हुआ। स्टेशन अधीक्षक राकेश वर्मा ने रोडवेज कर्मियों के साथ पौधरोपण किया। पौधरोपण में मीडिया कर्मी भी शामिल हुए
 स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि बस स्टेशन और डिपो परिसर में स्वच्छ प्राण वायु और हरियाली के लिए सभी कार्मिकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में योगदान किया है।  उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती और प्रकृति के श्रृंगार हैं। भावी पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिए पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा अनिवार्य आवश्यकता है। इस अवसर पर बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन मिश्र, अरूण गुप्ता,अभिनव मिश्र, ललित कुमार आदि ने भी पौधरोपण किया।