news-details

विकास में देरी पर भड़के पार्षद, नगर निगम जोन-1 में धरना

You can share this post!

विकास रुका तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी: अमिताभ बाजपेई

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  कानपुर नगर निगम के जोन-1 सिविल लाइन कार्यालय में शनिवार शाम करीब 4 बजे विकास कार्यों में हो रही देरी और जनता की समस्याओं को लेकर बीजेपी, सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने संयुक्त रूप से धरना दिया। अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े पार्षद पहली बार एक मंच पर नजर आए और उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।धरने में आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी पहुंचे। पार्षदों ने जोन-1 के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव पर विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।पार्षदों का आरोप है कि वार्डों में सड़क निर्माण, नाली सफाई, जलनिकासी और अन्य विकास कार्यों की फाइलें लंबे समय तक लंबित रखी जा रही हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया में अनावश्यक देरी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैंपार्षदों ने कहा कि जनता ने उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें जनता के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।विधायक अमिताभ बाजपेई ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विकास कार्यों में लापरवाही जारी रही तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।धरने में कांग्रेस के हाजी सोहेल अहमद और शिबू अंसारी, भाजपा के आकर्ष बाजपेई, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, दीपिका शर्मा सहित सपा और निर्दलीय पार्षद मौजूद रहे।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विकास कार्यों में तेजी नहीं लाई गई और लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
 

समर्थन में पहुंचे विधायक अमिताभ बाजपेई
धरने को समर्थन देने आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई भी जोन-1 कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनेंगे तो विकास कार्य प्रभावित होंगे और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

 

कई दलों के पार्षद रहे मौजूद
धरने में कांग्रेस के हाजी सोहेल अहमद और शिबू अंसारी, भाजपा के आकर्ष बाजपेई, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता और दीपिका शर्मा, समाजवादी पार्टी के रजत बाजपेई, फैजान रहमान, मोहम्मद सारिया, अकील शानू, मेराज, लियाकत अली, अनवर अली तथा निर्दलीय पार्षद शिवम दीक्षित समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।