news-details

विकास को रफ्तार: 14.80 करोड़ की लागत से छह सड़कों के निर्माण

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। विधायक पीएन पाठक के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्वांचल निधि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में पीच सड़कों के निर्माण हेतु शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत कुल 14 करोड़ 80 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 7 करोड़ 10 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

स्वीकृत परियोजनाओं में ग्राम पंचायत बड़गांव में रामप्रताप सिंह के घर से बेलवनिया चौराहे तक, भैसहा के पकडीहवा से गोबरही मार्ग, कछुइया जुनेबी में प्राथमिक विद्यालय से छठ घाट तक, कसया नहर बाईपास से राजघराना तक, पीपरी हेड नहर से रमेश सिंह के घर तक तथा अनहारी बारी में पीच सड़क से सिंघन जोड़ी तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

विधायक पीएन पाठक ने कहा कि उनका लक्ष्य कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, मजरे और टोले को पक्की सड़कों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता न रहे।