news-details

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति -दिशा की बैठक

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

शनिवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति -दिशा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की। बैठक में केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं पर चर्चा हुई। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए और कहा कि सभी योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए और पात्र लोगों को ही योजनाओं का  सांसद ने कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समुचित निस्तारण करें।
 बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन योजना (शहरी/ग्रामीण), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रक नियंत्रण कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने पूर्व दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के उठाए गए मुद्दे/सुझावों पर की गई कार्यवाहियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समिति के समझ प्रस्तुत किया जिस पर समिति के सदस्यों द्वारा सहमति दी गई। 
 बैठक में  जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ला, शाहगढ़ सदाशिव यादव ,बैठक में  जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह,  विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments