

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर विजय वाल्मीकि को मनोनीत किया गया है। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने विजय वाल्मीकि को यह जिम्मेदारी सौंपी।विजय वाल्मीकि के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा तथा कार्यकर्ताओं को जोड़कर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगा।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि विजय वाल्मीकि के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी का लक्ष्य कानपुर की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना है। इसके लिए कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ जनसंपर्क बढ़ाएंगे। विजय वाल्मीकि के मनोनयन को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।