news-details

व्हाइट हाउस में UFC का भव्य आयोजन, ट्रम्प ने मनाया 80वां जन्मदिन

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित UFC मुकाबलों के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया। इस आयोजन पर करीब 6 करोड़ डॉलर (लगभग 567 करोड़ रुपये) खर्च किए गए, जिससे इसे अब तक का सबसे महंगा UFC इवेंट माना जा रहा है।इस फाइट कार्ड में कुल 7 मुकाबले हुए। मेन इवेंट लाइटवेट चैंपियन इलिया टोपुरिया और अंतरिम चैंपियन जस्टिन गेथजे के बीच खेला गया। 4 राउंड तक चले इस मुकाबले में गेथजे ने जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर किया। इस हार के साथ टोपुरिया को अपने करियर की पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि गेथजे को नया लाइटवेट टाइटल बेल्ट मिला।पहले मुकाबले में बो निकल ने पहले ही राउंड में काइल डाउकस को नॉकआउट कर दिया। एक जोरदार लेफ्ट हुक और राइट पंच के बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। जीत के बाद बो निकल सीधे राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने पहुंचे और दोनों ने हाथ मिलाया व बातचीत की।इवेंट के दौरान शॉन ओ’मैली, जस्टिन गेथजे सहित कई फाइटर्स ने जीत के बाद ट्रम्प से मुलाकात की। ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ मुकाबला देखते नजर आए। मुकाबले के बाद वे रिंग में भी पहुंचे और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।मेन इवेंट जीतने के बाद जस्टिन गेथजे ने ऑक्टागन केज के ऊपर चढ़कर बैकफ्लिप के साथ जश्न मनाया। आयोजन में करीब 4300 दर्शक मौजूद रहे और फाइटिंग एरिया को विशेष रूप से तैयार किया गया था, जिसमें लगभग 92 फीट ऊंचे और 600 टन वजन वाले आर्क (क्लॉ) लगाए गए थे।डोनाल्ड ट्रम्प ने इस इवेंट को “धरती का सबसे बड़ा शो” बताया और इसकी जमकर तारीफ की। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी UFC को अमेरिका की सॉफ्ट डिप्लोमैटिक पावर बताया।UFC की शुरुआत 1993 में अमेरिका में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) लीग बन चुकी है। शुरुआती दौर में इसे लेकर काफी विवाद हुए थे, लेकिन समय के साथ यह खेल वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो गया। अब फाइटर्स कई मार्शल आर्ट्स तकनीकों को मिलाकर मुकाबला करते हैं।यह आयोजन अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के जश्न से भी जोड़ा जा रहा है। 1776 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने के बाद अमेरिका इस साल अपनी 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी अवसर पर पूरे देश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है।