
पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में मंगलवार को मेन्टल हेल्थ एंड वेलबिंग क्लब के तत्वावधान में बीपीएड एवं एमपीएड विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रबंध समिति की सचिव सीए नीतू सिंह के मार्गदर्शन, प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन की प्रेरणा तथा स्ववित्तपोषित विभाग की निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर के निर्देशन में हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता बीपीएड/एमपीएड विभाग के डॉ. अमिताभ तिवारी ने की।कार्यशाला का विषय “ए सेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ योर थॉट” रहा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट एवं मनोसृजन संस्था के सचिव डॉ. आशीष पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और दैनिक जीवन में आने वाले विचारों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के मन में प्रतिदिन आने वाले अधिकांश विचार नकारात्मक होते हैं, लेकिन सकारात्मक सोच अपनाकर व्यवहार और व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाया जा सकता है।प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन और निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन हिमांशु कुमार तिवारी ने किया।इस अवसर पर प्रो. महेश चन्द्र झा, डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ. देवेश शुक्ला, डॉ. शशी रानी पाल, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. राहुल त्रिवेदी, डॉ. पंकज सिंह चंदेल, डॉ. श्वेता, डॉ. प्रभाकर पाण्डेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।