
PARDARSHI VIKASH NEWS कांग्रेस नेता VD Satheesan ने सोमवार को केरल के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उनके साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। करीब 64 साल बाद ऐसा हुआ है जब केरल में मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली हो। इससे पहले 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आर शंकर ने ऐसा किया था। समारोह में Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और भाजपा नेता Rajeev Chandrasekhar समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नई कैबिनेट में 14 नए चेहरों को जगह मिली है। कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 मई को होगा, जबकि राज्यपाल का अभिभाषण 29 मई को प्रस्तावित है।