news-details

उधार के रुपये मांगने पर छोटे भाई की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के इमादपुर पामरान गांव में उधार के 50 हजार रुपये वापस मांगने पर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में 55 वर्षीय कल्याण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी गुड्डी के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले कल्याण ने अपने बड़े भाई को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार शाम जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बड़े भाई और उनके बेटों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कल्याण गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।