news-details

उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक संगठन के चुनावों की सरगर्मियां तेज

You can share this post!

 

 


 PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक संगठन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। नामांकन के बाद चुनाव की तारीखें घोषित की जा चुकी हैं।15जून से 22जून तक सभी विकास खंडों में चुनाव होंगे।मतदान का समय अपराह्न दो बजे से चार बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला अध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति और महामंत्री कामता प्रसाद ने सभी विकास खंडों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।अमेठी विकास खंड को छोड़कर अन्य सभी विकास खंडों में सभी पदों पर लड़ाई है। चुनाव प्रचार के लिए दावेदारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। जिला अध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति की ओर से डी पी आर ओ को दिये गये पत्र के अनुसार 15जून को गौरीगंज, जामों और शाहगढ़ विकास खंडों में चुनाव होगा। 17जून को अमेठी , भादर , भेंटुआ और संग्रामपुर,19जून को मुसाफिरखाना, जगदीशपुर और बाजार सुकुल में चुनाव होगा। 22जून को तिलोई, बहादुरपुर और सिंहपुर में चुनाव होगा। जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ वीरू भी भेंटुआ विकास खंड से ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव लड रहे हैं। उनके सामने निवर्तमान अध्यक्ष मनोराम यादव प्रत्याशी हैं।संघ के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन दत्त ने बताया कि डी पी आर ओ को संगठन की ओर से पत्र देकर चुनाव के दिन विशेष अवकाश स्वीकृत करने की मांग की गई है जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।जिले में अन्य तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन हैं जिन्हें अधिवेशन और चुनाव के लिए विभागाध्यक्षों की ओर से विशेष अवकाश स्वीकृत किया जाता है। सभी विकास खंडों में चुनाव/मतदान 2 बजे से होगा, सभी सफाई कर्मी कार्य सरकार का दायित्व निभाने के बाद संगठन के चुनाव में प्रतिभाग करेंगे।

 

सभी सफाई कर्मियों से अनुरोध है कि कर्मठ , ईमानदार और संघर्षशील लोगों को ही संगठन के पदों पर चुने। भविष्य में संगठन की लड़ाई को और मजबूती से लडना है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से लगातार मांग, पत्राचार और ध्यानाकर्षण कार्यक्रमों के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक सफाई कर्मचारियों की कर्मचारी सेवा नियमावली नहीं बनाई है। अधिकारियों द्वारा मनमानी ड्यूटी लगाई जाती है, सफाई कर्मियों को बहुउद्देशीय कर्मी बना दिया गया है।त्रिभुवन दत्त वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, अमेठी