news-details

उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के संदेश दिए गए बसपा कमजोर करने वाले स्वार्थी नेताओं से सावधान: विश्वनाथ पाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी।  दरियाबाद, विधानसभा के खजुरी सेक्टर के पिपरौली गांव में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 135वी जयंती गीत संगीत के साथ धूमधाम से मनाई गई। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन और मान्यवर कांशीराम साहब के संदेशों पर विस्तार से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा सामाजिक भाईचारा कमेटी के पदाधिकारियों और नौजवान बसपा कार्यकर्ताओं को मालाएं पहनाकर मिशन और मूवमेंट के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहवर्धन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने सर्वसमाज को संवैधानिक अधिकार प्रदान किए। उनका जीवन संघर्षों का पर्याय रहा है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का सबसे बड़ा संदेश राजनीतिक सत्ता पर अधिकार कर भारत को सोने की चिड़िया जैसा विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है ‌ =बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने का काम मान्यवर कांशीराम साहब ने किया.मान्यवर कांशीराम साहब ने 15दिसम्बर 2001को लक्ष्मण मेला मैदान में आयोजित एक विशाल रैली में बहन मायावती जी को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।जो लोग बहन मायावती के साथ नहीं है और बसपा के विरोध में खड़े हैं वे बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के अनुयाई नहीं हो सकते।प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीति के बारे में बहुजन समाज के लोगों को सावधान किया और कहा कि 2007में उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद बसपा का रास्ता रोकने के लिए सभी राजनीतिक दल अंदर खाने एक हो गए और मान्यवर कांशीराम साहब की राजनीतिक पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीखने वाले तमाम एस सी / ओबीसी नेताओं ने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए  राजनैतिक दल बना लिए। भाजपा और कांग्रेस के हाथ के खिलौने बनकर काम कर रहे ये ओबीसी/एस सी के नेता बी एस पी के विरोध में काम कर रहे हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है।2007की तरह जनता के साथ गठबंधन बनाकर 2027में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।जयंती समारोह में गीतकार अनीता भारती ने अपने गीतों के माध्यम से बीएसपी मूवमेंट को आगे बढ़ाने के संदेश दिए।जिस नीले झंडे में हाथी है,वही आपका साथी है --नारा लगाकर कार्यकर्ताओं ने सूबे में बसपा की सरकार बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह गौतम, मोहित राजदान, राजेश गौतम , जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद आदि ने संबोधित किया।