news-details

UPPSC ने जारी किया स्टाफ नर्स परीक्षा-2023 का संशोधित परिणाम, 9 अभ्यर्थियों की जगह नए चयनित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज ने स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 का संशोधित चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने पहले चयनित 9 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन अलग-अलग कारणों से निरस्त कर दिया है। उनकी जगह अब 9 नए अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से चयनित किया गया है।आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को जारी मूल चयन परिणाम में स्टाफ नर्स (पुरुष) के 3 और स्टाफ नर्स (महिला) के 6 अभ्यर्थियों का चयन रद्द किया गया था। खाली पदों को भरने के लिए आयोग ने सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की है।स्टाफ नर्स (पुरुष) पद पर संकेत सिंह, अखिलेश सिंह और गौरव शर्मा को चयनित किया गया है। वहीं स्टाफ नर्स (महिला) पद पर सरिता पटेल, सुरभि कुमारी, साधना यादव, रुचि सिंह, सोनम मौर्या और उर्मिला कुमारी का चयन हुआ है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन पूरी तरह औपबंधिक है। सभी चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में प्रमाण-पत्र सही पाए जाने के बाद ही उनकी संस्तुति शासन और संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।अभ्यर्थी संशोधित चयन परिणाम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग ने बताया कि प्रमाण-पत्र सत्यापन से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।