news-details

UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा केंद्र दूर जिलों में आवंटित होने से अभ्यर्थी नाराज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 31 मई को राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। वाराणसी में इस परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन कई अभ्यर्थियों को 400–500 किलोमीटर दूर मेरठ जैसे जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने से भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।अभ्यर्थियों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में इतनी लंबी दूरी की यात्रा करना बेहद कठिन होगा और इससे उनकी परीक्षा की तैयारी और प्रदर्शन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। कई उम्मीदवारों ने आयोग से परीक्षा केंद्रों को नजदीकी जिलों में संशोधित करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उनका यह भी कहना है कि जब वाराणसी और आसपास के शहरों में पर्याप्त परीक्षा केंद्र उपलब्ध हैं, तो दूरस्थ जिलों में केंद्र भेजने का कोई औचित्य नहीं है।फिलहाल अभ्यर्थियों ने आयोग से जल्द संशोधन की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे असुविधा को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।