news-details

उपमुख्यमंत्री के स्वागत में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने जताया आभार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की विकास और सुशासन की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे, निवेश और व्यापारिक माहौल के कारण तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। संजय गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का असर पेट्रोलियम क्षेत्र पर भी पड़ा, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और मूल्य व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसका लाभ आम जनता, किसानों, परिवहन क्षेत्र और व्यापार जगत को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक नीतियों से पेट्रोलियम कारोबार में स्थिरता और विश्वास बढ़ा है। इससे डीलर्स को भी बेहतर कार्य वातावरण मिला है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन प्रदेश के विकास और जनसेवा के कार्यों में आगे भी पूरा सहयोग देता रहेगा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के आगमन को प्रदेश के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया।