news-details

उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता का बड़ा फैसला: काफिला छोटा करेंगे, सप्ताह में एक दिन यात्रा बंद

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का समर्थन करते हुए अपने काफिले में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने काफिले को सीमित करते हुए अधिकतम एक ही वाहन का उपयोग करने का प्रयास करेंगे और सप्ताह में एक दिन पूरी तरह यात्रा से दूरी बनाएंगे।विधायक ने यह बात अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही सीमित संसाधनों के साथ काम करते रहे हैं और उनके स्टाफ की टीम भी अक्सर दो वाहनों के बजाय व्यवस्थित तरीके से काम करती रही है। अब नई अपील के बाद इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन बचत में योगदान दे। विधायक ने इसे सिर्फ आर्थिक जरूरत नहीं बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ा कदम बताया।विधायक पंकज गुप्ता ने जनता से भी अपील की कि वे सरकार की नीतियों के साथ सहयोग करें और संसाधनों का समझदारी से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब सरकार और जनता दोनों मिलकर काम करें।