news-details

उन्नाव: विधायक अनिल सिंह का बयान वायरल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह वीडियो हिलौली ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मंडल संगठन बैठक के दौरान का बताया जा रहा है, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।वायरल वीडियो में विधायक अनिल सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव “बहुत पढ़े-लिखे लोग हैं।” इस दौरान उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह भी कहा कि “अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर आए हैं और राहुल गांधी इटली से पढ़कर आए हैं।”अपने संबोधन में विधायक ने विपक्ष पर चुनाव को लेकर गंभीर आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि चुनाव में गड़बड़ी और मशीनों को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “जो मशीनें अब तक बंगाल में बताई जाती थीं, वे अब उत्तर प्रदेश में आ गई हैं।”वीडियो में विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि विपक्ष खुद ही अपने नेताओं के बयानों के आधार पर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि विपक्ष के बयानों पर ध्यान न देकर पार्टी के समर्थन में मजबूती से काम करें।विधायक अनिल सिंह ने आगे कहा कि अगर विपक्ष के नेता यह दावा करते हैं कि व्यवस्था पर सवाल हैं, तो ऐसे में मतदान प्रक्रिया पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदान के समय सही निर्णय लें और पार्टी का समर्थन करें।इस बयान के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस पर विपक्ष की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विधायक अनिल सिंह