news-details

उन्नाव से जुड़ेगा विकास का नया अध्याय, आज खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे

You can share this post!

 

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेस-वे का सोमवार को लोकार्पण किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से परियोजना का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर उन्नाव सहित पूरे क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस अवसर पर उन्नाव में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है, जिससे प्रदेश के सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे रक्षा मंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री उन्नाव के झाऊखेड़ा रेस्ट एरिया पहुंचेंगे, जहां वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा पहले की तुलना में काफी तेज और सुगम हो जाएगी। इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद एक्सप्रेस-वे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।