news-details

उन्नाव में वृद्ध महिला का खून से लथपथ शव मिला, बेटे पर हत्या का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में 75 वर्षीय रामदुलारी का शव सरोसा गांव के पास जंगल में खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। वह रविवार सुबह घर से निकली थीं और देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान रामदुलारी के रूप में हुई। परिजनों ने छोटे बेटे बिंदा प्रसाद उर्फ लाला पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।