news-details

उन्नाव में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का आयोजन, कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में सोमवार को सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पुरानी बाजार केसरगंज स्थित सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के तहत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा निकट देवी मंदिर से शुरू होकर सिद्धनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।सिद्धनाथ मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने भगवान शिव से जनपद की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं तथा भारतीय परंपराओं को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एनसीसी और पीआरडी जवानों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।