news-details

उन्नाव में मंदिर पुजारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

You can share this post!

 

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला मोहल्ले में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मंदिर के पुजारी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया।जानकारी के अनुसार, मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर पुजारी का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान हमला हुआ और पुजारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि वारदात में विशेष समुदाय के युवक शामिल थे, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हरदोई-बांगरमऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ बांगरमऊ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात रहे।विधायक श्रीकांत कटियार भी घटनास्थल पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।