news-details

उन्नाव में मौसी-भांजी सड़क पर भिड़ीं, एक-दूसरे के बॉयफ्रेंड को मैसेज भेजने पर जमकर मारपीट

You can share this post!

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों और प्रेम प्रसंग को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मौसी और भांजी बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ और घूंसे बरसाए, जबकि उनके साथ मौजूद दोनों युवक भी आपस में मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:30 बजे राजधानी मार्ग स्थित सरस्वती टॉकीज के सामने पलक मिश्रा (30) और उनकी भांजी आयुषी पांडेय (26) के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों युवतियां बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुभाष मिश्रा और कृष्णा तिवारी के बीच भी हाथापाई होने लगी।सड़क पर हंगामा होता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सभी को अलग कराया। पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाकर उनके घर भेज दिया, जबकि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद एक-दूसरे के बॉयफ्रेंड को मोबाइल पर मैसेज भेजने को लेकर था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी, जो बुधवार रात हिंसक झगड़े में बदल गई।गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। विवाद की वास्तविक वजह और सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।