news-details

उन्नाव में हाईटेंशन पोल पर युवक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अजगैन-मोहन रोड से लगभग एक किलोमीटर दूर ग्राम धाराखेड़ा के पास हुई, जहां खेतों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पोल पर युवक का शव लटका मिला। शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान अंकित पाल (22 वर्ष) पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम उलरापुर, थाना हसनगंज, उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने हाईटेंशन लाइन के निचले पोल के प्रथम सपोर्ट पर अपने गमछे के सहारे फांसी लगाई थी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच भी की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है।