news-details

उन्नाव में गांव समाज की जमीन पर 50 साल पुराने नीम के पेड़ों की अवैध कटान, FIR दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव समाज की जमीन पर खड़े करीब 50 वर्ष पुराने नीम के पेड़ों को कुछ दबंगों ने रात के अंधेरे में काट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।ग्राम प्रधान रामलखन पुन्नू रवि शंकर ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक भूमि पर लगे पेड़ों की बिना अनुमति कटाई की गई और लकड़ियों को मौके से हटाने का भी प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।ग्रामीणों का कहना है कि नीम जैसे पेड़ पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और उनकी कटाई से क्षेत्र में नाराजगी है। लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।