news-details

उन्नाव में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

You can share this post!

 

तनिश सिंह

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के कल्लूपुरवा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कानपुर से लखनऊ जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।जानकारी के अनुसार, ट्रक में आग लगते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए यातायात रोककर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।