news-details

उन्नाव में 2267 करोड़ की सड़क और सेतु कार्ययोजना, 789 विकास कार्यों का प्रस्ताव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में सड़क और सेतु निर्माण कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हुए।लोक निर्माण विभाग ने बैठक में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसके तहत कुल 2267.46 करोड़ रुपये की लागत से 1500.453 किलोमीटर लंबाई के 789 विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। यह पूरी योजना जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।विधानसभा वार प्रस्तावित कार्यों के अनुसार पुरवा क्षेत्र में 643.96 करोड़ रुपये की लागत से 159 कार्य, भगवंतनगर में 279.86 करोड़ रुपये से 143 कार्य, उन्नाव में 263.83 करोड़ रुपये से 132 कार्य, मोहान में 484.19 करोड़ रुपये से 91 कार्य, बांगरमऊ में 365.45 करोड़ रुपये से 143 कार्य तथा सफीपुर में 230.14 करोड़ रुपये की लागत से 121 कार्य शामिल हैं।इन कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, नई सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण, रोड सेफ्टी कार्य, सेतु निर्माण, हेलिपैड और भवन निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।अधिशासी अभियंता के अनुसार अब इस कार्ययोजना को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत स्टीमेट तैयार कर वित्तीय स्वीकृति ली जाएगी और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शासन को भेजा जाए और स्वीकृति मिलते ही विकास कार्यों को तेजी से शुरू कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाएं मिल सकें।