news-details

उन्नाव में 11 हजार वोल्ट लाइन गिरने से तीन घर जले, लाखों का नुकसान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बिछिया ब्लॉक के पड़री कला गांव के मजरा घना खेड़ा में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गिरने से निकली चिंगारी ने एक ही परिवार के तीन घरों को आग की चपेट में ले लिया। हादसे में राजेश रावत, पप्पू और बब्लू के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने समय रहते परिवार के लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग में करीब 30 कुंतल गेहूं, 10 कुंतल धान, 10 कुंतल सरसों सहित घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज जल गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मौके पर पहुंची राजस्व और विद्युत विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइनों को हादसे की वजह बताते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है।