
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लकड़ी लादते समय एक मजदूर की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बुद्धेश्वर मंदिर के पास हाइड्रा मशीन से लकड़ी लोडिंग का काम चल रहा था, तभी भारी बोटा मजदूर नंद किशोर (32) के ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान गंज मुरादाबाद, मोहल्ला लुधियाना पंथा माई मंदिर निवासी नंद किशोर पुत्र अशोक के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखकर कोहराम मच गया। नंद किशोर की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका एक साल का बेटा भी है। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिससे घर की आर्थिक स्थिति और भी कठिन हो गई है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।