
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित DICCI एवं SC/ST हब के कार्यक्रम में विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और व्यापारिक अवसरों की जानकारी देना था।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एमएसएमई, लोन योजनाओं और सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी साझा की। इसी बीच एक महिला प्रतिनिधि की टिप्पणी को लेकर कुछ प्रतिभागियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल गरमा गया और बहस शुरू हो गई।आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला वक्ता द्वारा कथित रूप से एक आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए। विरोध करने पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।हितेश कुमार नामक युवक ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सम्मान के बजाय अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे प्रतिभागियों की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि वे सरकारी योजनाओं और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी लेने आए थे, लेकिन विवाद के कारण माहौल प्रभावित हुआ।