news-details

उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में लटकी वैन में ब्लास्ट; 3 आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाई गई वैन में विस्फोट किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है।घटना 23 जून की रात अडान मोहल्ले में निकाले गए मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, जुलूस आयोजकों ने कबाड़ की टाटा मैजिक वैन को क्रेन से हवा में लटकाया था। कुछ देर बाद उसमें विस्फोट किया गया। आरोपियों का दावा है कि वैन में करीब 8 हजार रुपये के पटाखे रखकर ब्लास्ट किया गया था। पुलिस को वाहन के अंदर जले हुए पटाखों के अवशेष और वायरिंग भी मिली है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, जाहिद और तपसील उर्फ तस्लीम के रूप में हुई है। क्रेन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विस्फोट के वास्तविक कारणों और इस्तेमाल सामग्री की पुष्टि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे उद्देश्य क्या था और वैन पर लिखे संदेश का क्या मतलब था।