
PARDARSHI VIKASH NEWS Narendra Modi और Amit Shah की ओर से ईंधन बचत और संसाधनों के सदुपयोग की अपील के बाद अब Yogendra Upadhyay ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री अब केवल एक गाड़ी में सफर कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की अपील की है, ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के तहत वैश्विक परिस्थितियों के बीच ईंधन और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी है। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर भी जोर दिया।उन्होंने बताया कि Yogi Adityanath ने भी मंत्रियों और अधिकारियों से राष्ट्रहित में ईंधन बचाने और स्वदेशी अपनाने का संकल्प दोहराने को कहा है। इसी क्रम में उन्होंने अपने साथ चलने वाला पूरा काफिला हटाकर सिर्फ एक गाड़ी रखने का निर्णय लिया है।योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय में अधिकांश जरूरी बैठकें और कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी ईंधन की खपत कम करने के लिए ई-वाहनों, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग की अपील की। मंत्री ने कहा कि अति आवश्यक कार्यक्रमों को छोड़कर ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।