news-details

उ‌.प्र वित्त विहीन प्रबंधक फाउंडेशन ने की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/अमेठी।  उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की बैठक स्थानीय राम-लखन कान्वेंट स्कूल में हुई। बैठक में 23जून को संगठन के वार्षिक अधिवेशन संपन्न करने के लिए तैयारियों पर विचार हुआ। संस्थापक जय प्रकाश मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने मां वाणी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की। बैठक में वित्त विहीन विद्यालयों के संचालन में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने संगठन विस्तार पर जोर दिया और कहा कि सभी वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधकों को सदस्य बनाने और संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। सरिता सिंह ने महिलाओं को संगठन में जोड़ने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि23जून को वार्षिक अधिवेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुकेश जायसवाल,जयधीर सिंह,विजय यादव, सुनील मिश्रा, सुरेश कुमार यादव, राहुल मिश्रा,रानू श्रीवास्तव, जयसिंह यादव, एस एन त्रिपाठी, गुलशन त्रिपाठी, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।