
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शनिवार को प्रभारी ए डी ओ पंचायत अनुराग यादव के साथ दिवंगत सफाई कर्मी साधूराम के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी पत्नी को संघ की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।
अमेठी और भादर विकास खंड के सफाई कर्मी शनिवार को त्रिभुवन दत्त और राम बली गौतम के साथ हाल ही में बीमारी से मृत्यु के शिकार हुए सफाई कर्मी साधूराम के घर नेवढ़िया पहुंचे और संघ की ओर से 31हजार रु की आर्थिक सहायता प्रदान की
जीतलाल मौर्य, राकेश पाल, धनंजय तिवारी,कमल कुमार कश्यप इंद्रजीत वर्मा राम अंजोर प्रजापति जिला अध्यक्ष हरिकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।