
PARDARSHI VIKASH NEWS कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाना क्षेत्र में दर्ज 7 FIR के तहत मामले दर्ज थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जहांगीर खान के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही थी और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की कोशिश में था। फिलहाल पुलिस उसे कोलकाता लेकर आ रही है, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहांगीर खान पर उसके समर्थकों द्वारा महिलाओं को धमकाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।जहांगीर खान ने 2026 के विधानसभा चुनाव में फालता सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में वह चुनावी प्रक्रिया से हट गए थे। चुनाव के बाद से वह सार्वजनिक रूप से काफी समय तक गायब रहे और पार्टी कार्यालय या अपने आवास पर भी नहीं देखे गए।बताया जा रहा है कि मई में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन बाद में उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।