
PARDARSHI VIKASH NEWS तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति की नई सूची सौंप दी है। इस सूची में ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष, सुभ्रत बक्शी को उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में दर्शाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह सूची 20 जून 2026 तक की संगठनात्मक स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। वहीं, एक दिन पहले पार्टी के बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में समानांतर राष्ट्रीय कार्यसमिति गठित करने का दावा किया था और विधायक अरूप रॉय को उसका अध्यक्ष चुना था। बागी नेताओं का कहना है कि फरवरी 2022 में गठित कार्यसमिति का कार्यकाल फरवरी 2026 में समाप्त हो चुका था और नई समिति का गठन नहीं किया गया था। दूसरी ओर, TMC नेतृत्व ने इस कदम को पार्टी विरोधी गतिविधि बताते हुए बागी गुट से जुड़े आठ नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को संयुक्त सचिव तथा सुभाषीष चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। TMC नेताओं ने बागी गुट के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी की वैध और अधिकृत संरचना वही है, जिसे चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।