news-details

धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भाजपा कार्यक्रम, 12 साल के मोदी कार्यकाल पर पूजन-अर्चन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक पूनम शंखवार ने मंदिर में पूजन-अर्चन, आरती और भजन-कीर्तन किया।कार्यक्रम में विधायक पूनम शंखवार ने सैकड़ों महिलाओं के साथ विधि-विधान से पूजा की और देश के नागरिकों के कल्याण व निरोगी जीवन की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण पाल सिंह रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेई, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ओम शंकर सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र दुबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रही।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके नेतृत्व में देश के विकास और प्रगति पर विचार साझा किए गए।