news-details

धर्मांतरण के विरुद्ध पूरे प्रान्त में उभरा प्रचंड जनाक्रोश

You can share this post!

 

 

pardarshi vikas news kanpur 

अवैध धर्मांतरण, सुनियोजित षड्यंत्रों एवं समाज में बढ़ती असुरक्षा की घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के नेतृत्व में कानपुर प्रान्त के सभी 21 जिलों में व्यापक आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किए गए।विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रान्त के प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने कहा कि हाल के कुछ मामलों ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध धर्मांतरण अब एक संगठित समस्या का रूप ले रहा है, जो समाज की एकता और सामाजिक समरसता के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रलोभन और दबाव के माध्यम से प्रभावित करने के प्रयास चिंताजनक हैं और इस पर सख्त रोक आवश्यक है।उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों के माध्यम से समाज ने यह संदेश दिया है कि अब इस विषय पर मौन रहना संभव नहीं है। हिंदू समाज अपनी सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए संगठित होकर खड़ा है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेगा।प्रदर्शन के बाद प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में अवैध धर्मांतरण पर रोक हेतु कठोर कानून बनाने, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी गतिविधियों में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।संगठन ने केंद्र एवं राज्य सरकार से इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की है, जिससे समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।कानपुर महानगर में बड़ा चौराहा पर आयोजित मुख्य प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही विभिन्न जिलों में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किए गए।कानपुर महानगर में आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।