news-details

दरगाह पर हाजिरी लगाकर रेहान खान ने मांगी देश में अमन-चैन और कुशीनगर की खुशहाली की दुआ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। कुशीनगर के जाने-माने समाजसेवी, कुशीनगर ब्लड डोनर टीम के संस्थापक एवं सात बार के रक्तदाता रेहान खान ने अपने भाइयों के साथ हजरत सूफी संत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रज़ीअल्लाहु तआला अन्हु की पवित्र दरगाह पर हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और जनपद कुशीनगर की सुख-समृद्धि के लिए विशेष दुआ की।रेहान खान ने कहा कि भारत की असली पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी प्रेम और सौहार्द की संस्कृति है। उन्होंने सभी नागरिकों से धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर प्रेम, सम्मान और एकता के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, भाईचारा और आपसी विश्वास ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों के लोगों की खुशहाली और देश की तरक्की के लिए भी दुआ मांगी।रेहान खान लंबे समय से रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों की मदद करते आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जनपद कुशीनगर सहित अन्य जिलों में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।बताया जाता है कि हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह देश की प्रमुख सूफी दरगाहों में शुमार है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाजिरी लगाने पहुंचते हैं।