news-details

दलित युवक ने हिस्ट्रीशीटर समेत 6 पर लगाए मारपीट, लूट और जातीय उत्पीड़न के आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। शहर के थाना फजलगंज क्षेत्र में एक दलित युवक ने हिस्ट्रीशीटर समेत छह नामजद लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, थाना चकेरी के नामित हिस्ट्रीशीटर शाहिल साहू, राहुल राजपूत, अच्छे राजपूत, जतिन राजपूत, श्रवण कुमार उर्फ लोदी और उनके साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी ने उसकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।शिकायत में कहा गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखी नकदी और उसका Nothing Phone (1) मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित का कहना है कि वह रकम अपनी मां की दवा खरीदने के लिए लेकर जा रहा था।युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस आयुक्त से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।