
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में जिलाध्यक्ष की अगुवाई मंे जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि ज्ञापन द्वारा श्रीमति आनंदी बेन पटेल राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को सादर अवगत कराया गया है कि महोबा जनपद की दलित छात्रा जो वर्तमान समय में नीट की तैयारी कर रही थी, कोचिंग से घर वापस लौटते समय अपहरण कर प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर तरह तरह की यातनाएं देने के साथ साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा इस बात का प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जाता है की बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार अगर किया जाता है तो कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है लेकिन इस तरह की घटना दलित बेटी के साथ हुई हैं लेकिन आज तक इस दिशा में शासन और प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस एवं समुचित कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई, जिससे प्रदेश की बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं हमारा आप से विनम्र अनुरोध है कि महोबा की दलित बेटी के साथ किए गए जुल्म और दुष्कर्म / दुर्व्यवहार की घटना में शामिल समस्त अपराधियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाए जिससे दलित पीड़ित बेटी को न्याय मिल सके। कांग्रेस पार्टी आप से ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग करती हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाए कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर ज्ञापन कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जिला महासचिव अमित तिवारी, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, जिला सचिव बाबूराम यादव, सीमा बाबी, हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजबहादुर गुप्ता, अशोक सिंह चौहान, आरिफ निजामी उपस्थित रहे।