news-details

देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। देवर्षि नारद जयंती आयोजन समिति एवं प्रचार विभाग, कानपुर के तत्वावधान में रविवार को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन दामोदर नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देवर्षि नारद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति का प्रथम आदर्श संचारक बताया और पत्रकारिता में उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता पीपीएन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद केवल धार्मिक पात्र नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने वाले कुशल संचारक थे। उन्होंने सत्य, निष्पक्षता और लोकमंगल की भावना को पत्रकारिता का आधार बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एचबीटीयू के कुलसचिव प्रो. अमित कुमार राठौर ने की। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका समाज को जोड़ने और जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आरएसएस प्रांत संघचालक भवानी भीख ने देवर्षि नारद को संवाद, समन्वय और लोकजागरण का प्रतीक बताया।इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों का सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक बैरिस्टर, विभाग कार्यवाह साहब लाल, आशीष प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष प्रताप सिंह ने किया।