news-details

देवर-भाभी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, चूहे मारने की दवा से लेकर पत्थर से हमले तक की प्लानिंग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके में अमित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि अमित की पत्नी खुशी ने अपने देवर भोलू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अमित के चचेरे भाई मनीष के अनुसार, खुशी और भोलू करीब आठ दिनों से अमित को रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। खुशी अपने मायके से चूहा मारने की दवा भी लेकर आई थी, जिसे खाने में मिलाकर हत्या करने की योजना थी, लेकिन घर में विवाद होने के कारण यह प्लान सफल नहीं हो सका।इसके बाद 17 जून को भोलू ने टॉयलेट करते समय पीछे से अमित के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। अमित के गिरने के बाद गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित के गले की हड्डी टूटी मिली, जबकि सिर की चार हड्डियां भी क्षतिग्रस्त पाई गईं।परिजनों ने बताया कि अमित को देवर-भाभी के संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद घर में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी के बाद दोनों ने हत्या की योजना बनाई।अमित की मां सरोज ने बताया कि उन्हें दोनों के बीच चल रहे संबंधों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि परिवार में कई लोग साथ रहते थे, लेकिन कभी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई।पुलिस जांच में घटनास्थल से खून लगा पत्थर बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी भोलू की निशानदेही पर गमछा भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।