news-details

दूध बेचने से डकैत बनने तक, जगन गुर्जर का खौफनाक सफर खत्म

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में वर्षों तक आतंक का पर्याय रहे कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई। आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने तौलिए से गला दबाकर उसकी हत्या की। जगन पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण समेत 125 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह तीन बार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुका था, लेकिन हर बार जेल से बाहर आने के बाद फिर अपराध की दुनिया में लौट गया।धौलपुर के भवुतीपुरा गांव निवासी जगन के पिता मंदिर में पूजा-पाठ कराते थे और दूध का कारोबार करते थे। परिवार के विवाद के बाद वह अपराध की दुनिया में पहुंचा और बाद में चंबल के बीहड़ों का कुख्यात डकैत बन गया। 2008 में उसने धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देकर सुर्खियां बटोरी थी। सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में उसके एनकाउंटर की मांग भी उठाई थी। समय के साथ उसका प्रभाव घटता गया और वह छोटी-छोटी बातों पर भी मारपीट करने लगा। आखिरकार उसका अंत अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुआ।