news-details

दुष्कर्म केस में फरार पवन देव महाराज पर 15 हजार का इनाम घोषित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे पवन देव महाराज पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली बीकापुर में पवन देव महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिलीएसएसपी अयोध्या ने आरोपी की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।