news-details

देशभर में प्री-मानसून का असर, बारिश-बिजली से कई राज्यों में जनहानि, 6 राज्यों में हीटवेव जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्मी भी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। देवास में आंधी-बारिश के दौरान मकान की बालकनी गिरने से दो महिलाओं की जान चली गई। झारखंड में बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड के चमोली में देर रात भारी बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना से कई वाहन, एंबुलेंस और मकानों में मलबा भर गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तक 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब आठ दिन देरी से पहुंच रहा है और अगले दो दिनों में इसके प्रवेश की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश तथा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य इलाकों में हीटवेव का असर जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है।