news-details

देशभर में नौतपा शुरू, कई राज्यों में हीटवेव और 47°C तक तापमान का अलर्ट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देश में सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है, जिसके चलते अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में तापमान 45°C से ऊपर रहने की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.2°C दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में 46.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि मध्य प्रदेश के नौगांव और खजुराहो में पारा 45.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, हालांकि 29 मई के बाद कुछ इलाकों में बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। बिहार, असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।