
PARDARSHI VIKASH NEWS भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। प्रयागराज 45°C तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि टॉप 10 में उत्तर प्रदेश के 6 शहर शामिल हैं। शनिवार को बांदा का तापमान 46.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में पारा 47.1°C तक पहुंच गया, जो लगातार दूसरे दिन देश में सबसे ज्यादा रहा। तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।